आवश्यक योग्यता (30-09-2023 को, अर्थात् ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि को)
नोट: एसएससी सी(ई)डीपी 2023 की अधिसूचना से संदर्भ लेते हुए
-
10+2 (सीनियर सेकेंडरी) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण।
-
पुरुष उम्मीदवारों के पास पीई एंड एमटी की तिथि को एलएमवी (मोटर साइकिल या कार) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। लर्नर लाइसेंन स्वीकार्य नहीं है।
शैक्षिक योग्यता निम्न के लिए 11वीं उत्तीर्ण तक छूट योग्य है:
-
दिल्ली पुलिस के सेवारत, सेवानिवृत्त या दिवंगत कर्मचारियों/ मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पुत्र/पुत्री।
-
केवल दिल्ली पुलिस के बैंड्समैन, बगलर, माउंटेड कांस्टेबल, ड्राइवर, डिस्पैच राइडर आदि।
एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को प्रोत्साहन: एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को निम्न स्तर पर प्रोत्साहन दिया जाएगा:
| प्रमाणपत्र श्रेणी | प्रोत्साहन/ बोनस अंक |
|---|---|
| एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र | परीक्षा के अधिकतम अंकों का 5% |
| एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र | परीक्षा के अधिकतम अंकों का 3% |
| एनसीसी ‘ए’ प्रमाणपत्र | परीक्षा के अधिकतम अंकों का 2% |