संकेतक पाठ्यक्रम:
नोट: SSC CHT की 2025 की अधिसूचना से संदर्भ लेते हुए
1. पेपर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा): प्रश्न उम्मीदवारों की भाषाओं और साहित्य की समझ, शब्दों, वाक्यांशों और मुहावरों के सही प्रयोग तथा भाषाओं को सही, सटीक और प्रभावी ढंग से लिखने की क्षमता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किए जाएंगे। प्रश्न स्नातक स्तर के होंगे।
2. पेपर-II (अनुवाद और निबंध): इस पेपर में अनुवाद के लिए दो गद्यांश होंगे - एक गद्यांश हिंदी से अंग्रेज़ी में अनुवाद के लिए और एक गद्यांश अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद के लिए, तथा हिंदी और अंग्रेज़ी में एक-एक निबंध, जो उम्मीदवारों की अनुवाद कौशल और दोनों भाषाओं को सही, सटीक और प्रभावी ढंग से लिखने तथा समझने की क्षमता का परीक्षण करेगा। पेपर का स्तर निर्धारित शैक्षिक योग्यताओं के अनुरूप होगा।