अध्याय 04 वैज्ञानिक चेतना के वाहक चंद्रशेखर वेंकट रामन्

पेड़ों से गिरते हुए सेब को तो लोग सदियों से देखते आ रहे थे, मगर गिरने के पीछे छिपे रहस्य को न्यूटन से पहले कोई और समझ नहीं पाया था। ठीक उसी प्रकार विराट समुद्र की नीली आभा को भी असंख्य लोग आदिकाल से देखते आ रहे थे, मगर इस आभा पर पड़े रहस्य के परदे को हटाने के लिए हमारे समक्ष उपस्थित हुए सर चंद्रशेखर वेंकट रामन। बात सन् 1921 की है, जब रामन समुद्री यात्रा पर थे। जहाज के डेक पर खड़े होकर नीले समुद्र को निहारना, प्रकृति-प्रेमी रामन को अच्छा लगता था। वे समुद्र की नीली आभा में घंटों खोए रहते। लेकिन रामन केवल भावुक प्रकृति-प्रेमी ही नहीं थे। उनके अंदर एक वैज्ञानिक की जिज्ञासा भी उतनी ही सशक्त थी। यही जिज्ञासा उनसे सवाल कर बैठी - ‘आखिर समुद्र का रंग नीला ही क्यों होता है? कुछ और क्यों नहीं?’ रामन सवाल का जवाब ढूंढने में लग गए। जवाब ढूंढते ही वे विश्वविख्यात बन गए।

रामानुजन का जन्म 7 नवंबर सन् 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली नगर में हुआ था। इनके पिता विषाखापत्तनम में गणित और भौतिकी के शिक्षक थे। पिता इन्हें बचपन से गणित और भौतिकी पढ़ाते थे। इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इन दोनों विषयों के ज्ञान ने उन्हें जगत-प्रसिद्ध बनाया, उनकी सशक्त नींव उनके पिता ने ही तैयार की थी। कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने पहले ई. बी. एन. कॉलेज तिरुचिरापल्ली से और फिर प्रेसिडेंसी कॉलेज मद्रास से की। बी. ए. और एम. ए. - दोनों ही परीक्षाओं में उन्होंने काफी ऊँचे अंक हासिल किए।

रामन कामस्टिष्क विज्ञान के रहस्यों को सुलझाने के लिए बचपन से ही बेचैन रहता था। अपने कॉलेज के ज़माने से ही उन्होंने शोधकार्यों में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया था। उनका पहला शोधपत्र फिलॉसॉफिकल मैगज़ीन में प्रकाशित हुआ था। उनकी दिली इच्छा तो यही थी कि वे अपना सारा जीवन शोधकार्यों को ही समर्पित कर दें, मगर उन दिनों शोधकार्य को पूरे समय के कैरियर के रूप में अपनाने की कोई खास व्यवस्था नहीं थी। प्रतिभाशाली छात्र सरकारी नौकरी की ओर आकर्षित होते थे। रामन भी अपने समय के अन्य सुयोग्य छात्रों की भांति भारत सरकार के वित्त-विभाग में अफसर बन गए। उनकी तैनाती कलकत्ता* में हुई।

सर चंद्रशेखर वेंकट रमन कलकत्ता में सरकारी नौकरी के दौरान अपने स्वाभाविक रुचि को बनाए रखा। दफ्तर से फुर्सत पाते ही वे लौटते ही बहू बाजार आते, जहाँ ‘इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस’ की प्रयोगशाला थी। यह अपने आप में एक अनूठी संस्था थी, जिसे कलकत्ता के एक डॉक्टर महेंद्रलाल सरकार ने वर्षों की कठिन मेहनत और लगन के बाद खड़ा किया था। इस संस्था का उद्देश्य था देश में वैज्ञानिक चेतना का विस्तार करना। अपने महान उद्देश्यों के बावजूद इस संस्था के पास साधनों की नितांत कमी थी। रमन इस संस्था की प्रयोगशाला में कामचलाऊ उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए शोधकार्य करते। यह अपने आप में एक आधुनिक हठयोग का उदाहरण था, जिसमें एक साधक दफ्तर में कड़ी मेहनत के बाद बहू बाजार की इस मामूली-सी प्रयोगशाला में पहुँचता और अपनी इच्छाशक्ति के ज़ोर से भौतिक विज्ञान को समृद्ध बनाने के प्रयास करता। [^28]

उन ही दिनों वे वाद्ययंत्रों की ओर आकर्षित हुए। वे वाद्ययंत्रों की ध्वनियों के पीछे छिपे वैज्ञानिक रहस्यों की परतें खोलने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अनेक वाद्ययंत्रों का अध्ययन किया जिनमें देशी और विदेशी, दोनों प्रकार के वाद्ययंत्र थे। वाद्ययंत्रों पर किए जा रहे शोधकार्यों के दौरान उनके अध्ययन के दायरे में जहाँ वायलिन, चैलो, पियानो जैसे विदेशी वाद्य आए, वहीं वीणा, तानपूरा और मृदंगम पर भी उन्होंने काम किया। उन्होंने वैज्ञानिक सिद्धांतों के आधार पर पश्चिमी देशों की इस भ्रांति को तोड़ने की कोशिश की कि भारतीय वाद्ययंत्र विदेशी वाद्यों की तुलना में घटिया हैं। वाद्ययंत्रों के कंपन के पीछे छिपे गणित पर उन्होंने अच्छा-खासा काम किया और अनेक शोधपत्र भी प्रकाशित किए।

उस ज़माने के प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री सर आशुतोष मुखर्जी को इस प्रतिभावान युवक के बारे में जानकारी मिली। उन्हीं दिनों कलकत्ता विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर का नया पद सृजित हुआ था। मुखर्जी महोदय ने रामन के समक्ष प्रस्ताव रखा कि वे सरकारी नौकरी छोड़कर कलकत्ता विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर का पद स्वीकार कर लें। रामन के लिए यह एक कठिन निर्णय था। उस ज़माने के हिसाब से वे एक अत्यंत प्रतिष्ठित सरकारी पद पर थे, जिसके साथ मोटी तनख्वाह और अनेक सुविधाएँ जुड़ी हुई थीं। उन्हें नौकरी करते हुए दस वर्ष बीत चुके थे। ऐसी हालत में सरकारी नौकरी छोड़कर कम वेतन और कम सुविधाओं वाली विश्वविद्यालय की नौकरी में आना काफ़ी साहसिक निर्णय था।

रामन सरकारी नौकरी की सुख-सुविधाओं को छोड़कर सन् 1917 में कलकत्ता विश्वविद्यालय की नौकरी में आ गए। उनके लिए सरस्वती की साधना सरकारी सुख-सुविधाओं से कहीं अधिक महत्वपूर्ण थी। कलकत्ता विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल में वे अपना पूरा समय अध्ययन, अध्यापन और शोध में बिताने लगे। चार साल बाद यानी सन् 1921 में समुद्र-यात्रा के दौरान जब रामन के मस्तिष्क में समुद्र के नीले रंग की वजह का सवाल हिलोरे लेने लगा, तो उन्होंने आगे इस दिशा में प्रयोग किए, जिसकी परिणति रामन प्रभाव की खोज के रूप में हुई।

रामन् ने अनेक ठोसों और तरल पदार्थों पर प्रकाश की किरणों के प्रभाव का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि जब एकवर्णीय प्रकाश की किरण किसी तरल या ठोस पदार्थ से गुज़रती है तो गुज़रने के बाद उसके वर्ण में परिवर्तन आता है। वजह यह होती है कि एकवर्णीय प्रकाश की किरणों के फोटॉन जब तरल या ठोस पदार्थ से गुज़रते हुए इनके अणुओं से टकराते हैं तो इस टकराव के परिणामस्वरूप वे या तो ऊर्जा का कुछ अंश खो देते हैं या पा लेते हैं। दोनों ही स्थितियों में प्रकाश के वर्ण (रंग) में बदलाव आता है। एकवर्णीय प्रकाश की किरणों में सबसे अधिक ऊर्जा बैंगनी रंग के प्रकाश में होती है। बैंगनी के बाद क्रमशः नीले, आसमानी, हरे, पीले, नारंगी और लाल वर्ण का नंबर आता है। इस प्रकार लाल-वर्णीय प्रकाश की ऊर्जा सबसे कम होती है। एकवर्णीय प्रकाश तरल या ठोसों से गुज़रते हुए जिस परिमाण में ऊर्जा खोता या पाता है, उसी हिसाब से उसका वर्ण परिवर्तित हो जाता है।

रामन की खोज भौतिकी के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी समान थी। इसका पहला परिणाम यह हुआ कि प्रकाश की प्रकृति के बारे में आइंस्टीन के विचारों का प्रायोगिक प्रमाण मिल गया। आइंस्टीन के पूर्ववर्ती वैज्ञानिक प्रकाश को तरंग के रूप में मानते थे, मगर आइंस्टीन ने बताया कि प्रकाश अति सूक्ष्म कणों की तीव्र धारा के समान है। इन अति सूक्ष्म कणों की तुलना आइंस्टीन ने बुलेट से की और इन्हें ‘फोटॉन’ नाम दिया। रामन के प्रयोगों ने आइंस्टीन की धारणा का प्रत्यक्ष प्रमाण दे दिया, क्योंकि एकवर्णीय प्रकाश के वर्ण में परिवर्तन यह साफ़ तौर पर प्रमाणित करता है कि प्रकाश की किरण तीव्रगामी सूक्ष्म कणों के प्रवाह के रूप में व्यवहार करती है।

रमन की खोज की वजह से पदार्थों के अणुओं और परमाणुओं की आंतरिक संरचना का अध्ययन सहज हो गया। पहले इस काम के लिए इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी का सहारा लिया जाता था। यह मुश्किल तकनीक है और गलतियों की संभावना बहुत अधिक रहती है। रमन की खोज के बाद पदार्थों की आणविक और परमाणविक संरचना के अध्ययन के लिए रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी का सहारा लिया जाने लगा। यह तकनीक एकवर्णीय प्रकाश के वर्ण में परिवर्तन के आधार पर, पदार्थों के अणुओं और परमाणुओं की संरचना की सटीक जानकारी देती है। इस जानकारी की वजह से पदार्थों का संश्लेषण प्रयोगशाला में करना तथा अनेक उपयोगी पदार्थों का कृत्रिम रूप से निर्माण संभव हो गया है।

रमन प्रभाव की खोज ने रमन को विश्व के चोटी के वैज्ञानिकों की पंक्ति में ला खड़ा किया। पुरस्कारों और सम्मानों की तो जैसे झड़ी-सी लगी रही। उन्हें सन् 1924 में रॉयल सोसाइटी की सदस्यता से सम्मानित किया गया। सन् 1929 में उन्हें ‘सर’ की उपाधि प्रदान की गई। ठीक अगले ही साल उन्हें विश्व के सर्वोच्च पुरस्कार — भौतिकी में नोबेल पुरस्कार — से सम्मानित किया गया। उन्हें और भी कई पुरस्कार मिले, जैसे रोम का मेट्यूसी पदक, रॉयल सोसाइटी का ह्यूज पदक, फिलाडेल्फिया इंस्टीट्यूट का फ्रैंकलिन पदक, सोवियत रूस का अंतरराष्ट्रीय लेनिन पुरस्कार आदि। सन् 1954 में रमन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वे नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक थे। उनके बाद यह पुरस्कार भारतीय नागरिकता वाले किसी अन्य वैज्ञानिक को अभी तक नहीं मिल पाया है। उन्हें अधिकांश सम्मान उस दौर में मिले जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था। उन्हें मिलने वाले सम्मानों ने भारत को एक नया आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास दिया। विज्ञान के क्षेत्र में उन्होंने एक नई भारतीय चेतना को जागृत किया।

भारतीय संस्कृति से रामन को हमेशा ही गहरा लगाव रहा। उन्होंने अपनी भारतीय पहचान को हमेशा अक्षुण्ण रखा। अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि के बाद भी उन्होंने अपने दक्षिण भारतीय पहनावे को नहीं छोड़ा। वे कट्टर शाकाहारी थे और मदिरा से सख्त परहेज़ रखते थे। जब वे नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने स्टॉकहोम गए तो वहाँ उन्होंने अल्कोहल पर रामन प्रभाव का प्रदर्शन किया। बाद में आयोजित पार्टी में जब उन्होंने शराब पीने से इनकार किया तो एक आयोजक ने परिहास में उनसे कहा कि रामन ने जब अल्कोहल पर रामन प्रभाव का प्रदर्शन कर हमें आह्लादित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, तो रामन पर अल्कोहल के प्रभाव का प्रदर्शन करने से परहेज़ क्यों?

रामन का वैज्ञानिक व्यक्तित्व प्रयोगों और शोधपत्र-लेखन तक ही सिमटा हुआ नहीं था। उनके अंदर एक राष्ट्रीय चेतना थी और वे देश में वैज्ञानिक दृष्टि और चिंतन के विकास के प्रति समर्पित थे। उन्हें अपने शुरुआती दिन हमेशा याद रहे जब उन्हें ढंग की प्रयोगशाला और उपकरणों के अभाव में काफी संघर्ष करना पड़ा था। इसी लिए उन्होंने एक अत्यंत उन्नत प्रयोगशाला और शोध-संस्थान की स्थापना की जो बंगलोर में स्थित है और उन्हीं के नाम पर ‘रामन रिसर्च इंस्टीट्यूट’ नाम से जानी जाती है। भौतिक शास्त्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने इंडियन जर्नल ऑफ फिजिक्स नामक शोध-पत्रिका की शुरुआत की। अपने जीवनकाल में उन्होंने सैकड़ों शोध-छात्रों का मार्गदर्शन किया। जिस प्रकार एक दीपक से अन्य कई दीपक जल उठते हैं, उसी प्रकार उनके शोध-छात्रों ने आगे चलकर काफी अच्छा काम किया। उन्हीं में से कई छात्र बाद में उच्च पदों पर प्रतिष्ठित हुए। विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए वे करेंट साइंस नामक एक पत्रिका का भी संपादन करते थे। रामन का प्रभाव केवल प्रकाश की किरणों तक ही सिमटा नहीं था; उन्होंने अपने व्यक्तित्व के प्रकाश की किरणों से पूरे देश को आलोकित और प्रभावित किया। उनकी मृत्यु 21 नवंबर 1970 के दिन 82 वर्ष की आयु में हुई।

रामन् वैज्ञानिक चेतना और दृष्टि की साक्षात् प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने हमेशा ही यह संदेश दिया कि हम अपने आसपास घट रही विभिन्न प्राकृतिक घटनाओं की छानबीन एक वैज्ञानिक दृष्टि से करें। तभी तो उन्होंने संगीत के सुर-ताल और प्रकाश की किरणों की आभा के अंदर से वैज्ञानिक सिद्धांत खोजने की कोशिश की। हमारे आसपास ऐसी न जाने कितनी ही चीज़ें बिखरी पड़ी हैं, जो अपने पात्र की तलाश में हैं। ज़रूरत है रामन् के जीवन से प्रेरणा लेने की और प्रकृति के बीच छिपे वैज्ञानिक रहस्य का भेदन करने की।

प्रश्न-अभ्यास

मौखिक निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए

1. रामन् प्रकृति प्रेमी के अलावा और क्या थे? 2. समुद्र को देखकर रामन् के मन में कौन-सी दो जिज्ञासाएँ उठीं? 3. रामन् के पिता ने उनमें किन विषयों की सशक्त नींव डाली? 4. वाद्ययंत्रों की ध्वनियों के अध्ययन के द्वारा रामन् क्या करना चाहते थे? 5. सरकारी नौकरी छोड़ने के पीछे रामन् की क्या भावना थी? 6. ‘रामन् प्रभाव’ की खोज के पीछे कौन-सा सवाल हिलोरे ले रहा था?

७. प्रकाश तरंगों के बारे में आइंस्टीन ने क्या बताया?

८. रामन की खोज ने किन अध्ययनों को सहज बनाया?

लिखित

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर ($25-30$ शब्दों में) लिखिए -

१. कॉलेज के दिनों में रामन की दिली इच्छा क्या थी?

२. वाद्ययंत्रों पर की गई खोजों से रामन ने कौन-सी भ्रांति तोड़ने की कोशिश की?

३. रामन के लिए नौकरी संबंधी कौन-सा निर्णय कठिन था?

४. सर चंद्रशेखर वेंकट रामन को समय-समय पर किन-किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया?

५. रामन को मिलने वाले पुरस्कारों ने भारतीय चेतना को जागृत किया। ऐसा क्यों कहा गया है?

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए -

१. रामन के प्रारंभिक शोधकार्य को आधुनिक हठयोग क्यों कहा गया है?

२. रामन की खोज ‘रामन प्रभाव’ क्या है? स्पष्ट कीजिए।

३. ‘रामन प्रभाव’ की खोज से विज्ञान के क्षेत्र में कौन-कौन से कार्य संभव हो सके?

४. देश को वैज्ञानिक दृष्टि और चिंतन प्रदान करने में सर चंद्रशेखर वेंकट रामन के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालिए।

5. सर चंद्रशेखर वेंकट रमन के जीवन से प्राप्त होने वाले संदेश को अपने शब्दों में लिखिए।
(ग) निम्नलिखित कथनों का आशय स्पष्ट कीजिए -
1. उनके लिए सरस्वती की साधना सरकारी सुख-सुविधाओं से कहीं अधिक महत्वपूर्ण थी।
2. हमारे पास ऐसी न जाने कितनी चीज़ें बिखरी पड़ी हैं, जो अपने पात्र की तलाश में हैं।
3. यह अपने आपमें एक आधुनिक हठयोग का उदाहरण था।
(घ) उपयुक्त शब्द का चयन करते हुए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
1. रमन का पहला शोध पत्र __________ में प्रकाशित हुआ था।
2. रमन की खोज __________ के क्षेत्र में एक क्रांति के समान थी।
3. कलकत्ता की मामूली-सी प्रयोगशाला का नाम __________ था।
4. रमन द्वारा स्थापित शोध संस्थान __________ नाम से जानी जाती है।
5. पदार्थों के अणुओं और परमाणुओं की आंतरिक संरचना का अध्ययन करने के लिए __________ का सहारा लिया जाता था।

नीचे कुछ समानार्थी शब्द दिए जा रहे हैं जिनका अपने वाक्य में इस प्रकार प्रयोग करें कि उनके अर्थ का अंतर स्पष्ट हो सके।
(क) प्रमाण $\qquad$ ……….
(ख) प्रणाम $\qquad$ ……….
(ग) धारणा $\qquad$ ……….
(घ) धारण $\qquad$ ……….
(ङ) पूर्ववर्ती $\qquad$ ……….
(च) परवर्ती $\qquad$ ……….
(छ) परिवर्तन $\qquad$ ……….
(ज) प्रवर्तन $\qquad$ ……….

  1. रेखांकित शब्द के विलोम शब्द का प्रयोग करते हुए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
    (क) मोहन के पिता मनसे सशक्त होते हुए भी भीतर से ………. हैं।
    (ख) अस्पताल के अस्थायी कर्मचारियों को ………. रूप से नौकरी दे दी गई है।
    (ग) रामन ने अनेक ठोस रवों और ………. पदार्थों पर प्रकाश की किरण के प्रभाव का अध्ययन किया।
    (घ) आज बाज़ार में देशी और ………. दोनों प्रकार के खिलौने उपलब्ध हैं।
    (ङ) सागर की लहरों का आकर्षण उसके विनाशकारी रूप को देखने के बाद ………. में परिवर्तित हो जाता है।

  2. नीचे दिए उदाहरण में रेखांकित अंश में शब्द-युग्म का प्रयोग हुआ है।

उदाहरण: चीज़ों को गाना-बजाना में आनंद आता है। उदाहरण के अनुसार नीचे लिखित शब्द-युग्मों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए:

सुख-सुविधा [\qquad] … अच्छा-खासा [\qquad] … प्रचार-प्रसार [\qquad] … आस-पास [\qquad] …

प्रस्तुत पाठ में आए अनुस्वार और अनुनासिक शब्दों को नीचे तालिका में लिखिए:

अनुस्वार | अनुनासिक (क) अंदर [\qquad] | (क) ढूँढते [\qquad] (ख) [\qquad] | (ख) [\qquad] (ग) [\qquad] | (ग) [\qquad] (घ) [\qquad] | (घ) [\qquad] (ङ) [\qquad] | (ङ) [\qquad]

पाठ में नीचे लिखित विशिष्ट भाषा प्रयोग आए हैं। सामान्य शब्दों में इनका आशय स्पष्ट कीजिए:

घंटों खोए रहते, स्वाभाविक रुझान बनाए रखना, अच्छा-खासा काम किया, हिम्मत का काम था, सटीक जानकारी, काफी ऊँचे अंक हासिल किए, कड़ी मेहनत के बाद खड़ा किया था, मोटी तनख्वाह

पाठ के आधार पर मिलान कीजिए:

नीला | कामचलाऊ | | :—: | :—: | | पिता | रव | | तैनाती | भारतीय वाद्ययंत्र | | उपकरण | वैज्ञानिक रहस्य | | घटिया | समुद्र | | फोटॉन | नींव | | भेदन | कलकत्ता |

7. पाठ में आए रंगों की सूची बनाइए। इनके अतिरिक्त दस रंगों के नाम भी लिखिए।

8. नीचे दिए गए उदाहरण के अनुसार ‘ही’ का प्रयोग करते हुए पाँच वाक्य बनाइए।
उदाहरण: उनके ज्ञान की सशक्त नींव उनके पिता ने ही तैयार की थी।

योग्यता - विस्तार

1. ‘विज्ञान का मानव विकास में योगदान’ विषय पर कक्षा में चर्चा कीजिए।

2. भारत के किन-किन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार मिला है? पता लगाइए और लिखिए।

3. न्यूटन के आविष्कारों के विषय में जानकारी प्राप्त कीजिए।

परियोजना कार्य

1. भारत के प्रमुख वैज्ञानिकों की सूची उनके कार्यों/योगदानों के साथ बनाइए।

2. भारत के मानचित्र में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली और कलकत्ता की स्थिति दर्शाएँ।

3. पिछले बीस-पच्चीस वर्षों में हुए उन वैज्ञानिक खोजों, उपकरणों की सूची बनाइए, जिनसे मानव जीवन बदल गया है।

शब्दार्थ और टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

प्रायोगिक - प्रयोग संबंधित तीव्रधारा - तेज़ धारा इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी - अवरक्त स्पेक्ट्रम विज्ञान आणविक - अणुका परमाणविक - परमाणुका संरचना - बनावट संश्लेषण - मिलान करना (सिंथेसिस) कृत्रिम - बनाया हुआ, बनावटी अक्षुण्ण - अखंडित कद्वर - दृढ़ परिहास - हँसी-मज़ाक आह्नादित - आर्नदित आलोकित - प्रकाशित प्रतिमूर्ति - अनुकृति, चित्र, प्रतिमा नोबेल पुरस्कार - साहित्य, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा शांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य के लिए दिया जाता है। नोबेल पुरस्कार के जन्मदाता अल्फ्रेड नोबेल हैं, जिनका जन्म सन् 1833 में स्वीडन के स्टॉकहोम नामक स्थान में हुआ था। अल्फ्रेड नोबेल ने सन् 1866 में विध्वंसकारी डायनामाइट का आविष्कार किया था। इस पुरस्कार को सर्वप्रथम सन् 1901 में दिया गया।